Maa Durga aarti lyrics in Hindi is also known by jai ambe gauri aarti lyrics, Durga Ji Ki Aarti, jai ambe gauri aarti in Hindi, Ambe Ji Ki Aarti, Mata Ki Aarti & Maa Katyayini aarti lyrics etc.
नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा में छंठे दिन माँ कात्यायिनी की पूजा की जाती है। आरती ‘जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी..’ मां भगवती को अति प्रिय होती है और इस दिन इसी आरती की वंदना करके माँ भगवती / दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है।
Song: Jay Ambe Gauri Aarti / Maa Durga Aarti
Album: Ambe Ma Na Darshan
Singer: Hemant Chauhan, Anuradha Paudwal, Rohini Patel, Rajdeep Barot, Vanita Barot, Darshna Gandhi
Lyrics: Traditional
Music: Various
Music Label: T-Series
Maa Durga Aarti Lyrics In Hindi | जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुम को निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी॥
ॐ जय अम्बे…
मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को।
उज्जवल से दो नैना चन्द्र बदन नीको॥
ॐ जय अम्बे…
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे।
रक्त पुष्प दल माला कंठन पर साजे॥
ॐ जय अम्बे…
केहरि वाहन राजत खड़्ग खप्पर धारी।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी॥
ॐ जय अम्बे…
कानन कुण्डल शोभित नासग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर राजत सम ज्योति॥
ॐ जय अम्बे…
शुम्भ निशुम्भ विडारे महिषासुर धाती।
धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती॥
ॐ जय अम्बे…
चण्ड – मुंड संहारे सोणित बीज हरे।
मधु कैटभ दोऊ मारे सुर भयहीन करे॥
ॐ जय अम्बे…
ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी॥
ॐ जय अम्बे…
चौसठ योगिनी मंगल गावत नृत्य करत भैरु।
बाजत ताल मृदंगा और बाजत डमरु॥
ॐ जय अम्बे…
तुम ही जग की माता तुम ही हो भर्ता।
भक्तन की दुःख हरता सुख सम्पत्ति कर्ता॥
ॐ जय अम्बे…
भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी।
मन वांछित फ़ल पावत सेवत नर-नारी॥
ॐ जय अम्बे…
कंचन थार विराजत अगर कपूर बाती।
श्रीमालकेतु में राजत कोटि रत्न ज्योति॥
ॐ जय अम्बे…
श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पावे॥
ॐ जय अम्बे…
माँ दुर्गा आरती Song
You can also listen this on YouTube here.
More Bhajan Songs
श्री दुर्गा चालीसा Durga Chalisa
हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi
लक्ष्मी आरती Laxmi Aarti
Aigiri Nandini Lyrics In Hindi
श्री दामोदराष्टकम् Damodarastakam Lyrics in Hindi
शिव तांडव Shiv Tandav Lyrics In Hindi